फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पार्किंग से लगी आग, छह मकान जल कर राख

Wed, 29 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
आग से सामान हुआ राख
विज्ञापन
बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से लगी आग से नगला सपेरा में छह मकान जल कर राख हो गए। आग से एक महिला सहित तीन पशु झुलस गए। लाखों रुपये का सामान, अनाज और नकदी जल गई। एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर पहुंच मदद का आश्वासन दिया है। गांव के लोगों ने पीड़ितों को अनाज व अन्य सामान दिया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 11 बजे छाता कोतवाली के गांव नरी के मजरा नगला सपेरा में बिजली के तारों से हुई स्पार्किंग से एक मकान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पड़ोस के चार मकानों को भी अपने आगोश में ले लिया। मकानों में रखा सभी सामान जल कर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची नरी-सेमरी मेले में लगे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

आग से तीन पशु और एक महिला झुलस गई। एसडीएम गुलाब चंद और तहसीलदार प्रवर्धन शर्मा ने मौके पर पहुंच पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया।  आग से केशव, फूल सिंह, घूरे लाल, रुनिया, नरेश, राजकुमार आदि के कपड़े, गहने, अनाज, नकदी आदि लाखों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। फूल सिंह व केशव के पशु झुलस गए। फूल सिंह की पत्नी अशर्फी पशुओं व सामान निकालने के प्रयास में झुलस गई। ग्रामीणों ने पीड़ितों को कपड़े, खाने की वस्तुएं, चारपाई, सब्जी आदि सामान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें