फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होटल की सजावट में सबसे पहले लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। होटल में पूजन के बाद लगी आग से अफरातफरी मच गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी संजय ने बताया कि होटल के आगे हिस्से में भूतल पर करीब साढ़े चार बजे आग लगी। होटल के आगे कपड़े की सजावट हो रही थी। उसमें सबसे पहले उसी में आग लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग देखते ही देखते तीसरी मंजिल तक पहुंच गई।
विज्ञापन

आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख लोग दहशत में आ गए और चीखते हुए हाेटल के बाहर की ओर दौड़ते हुए आने लगे। होटल के बाहर खड़े लोग पुलिस और फायर स्टेशन को फोन लगा रहे थे। लगभग आधे घंटे में दमकल की एक गाड़ी आई। उसके बाद और दमकल की गाड़ी आईं। जो लोग दूसरी और तीसरी मंजिल पर थे उनकी हिम्मत बाहर आने की नहीं हुई। उन्हें दमकल कर्मियों ने क्रेन से निकाला।
अजीत सिंह ने बताया कि होटल में आग लगने पर आसपास के लोग भी अपने घरों और होटल से निकल आए। होटल के आगे भीड़ लग गई। लोग बचाव के उपाय करने लगे। कुछ लोगों ने चीख पुकार सुन जान की परवाह न करते हुए होटल के अंदर जाकर लोगों को निकालने का भी जतन किया। धुंआ का गुबार होटल में भर जाने से कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें