फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस में लगी आग

विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर धूम धूम कर जलती डबल डेकर बस। 
विज्ञापन
राया (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर बांदा से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे अचानक हुई स्पार्किंग के बाद आग लग गई। लपटें तेज होते ही चालक ने बस को रोक दिया। इसके बाद 50 सवारियों ने आनन-फानन में बस से कूदकर जान बचाई। इसके बाद आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। एक्सप्रेस-वे पर बस को जलती देखकर आसपास का ट्रैफिक भी रुक गया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि बस में हुए अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

बांदा से दिल्ली जा रही राज कल्पना संस्कार ट्रेवल्स की बस सुबह करीब चार बजे माइलस्टोन 110 पर लपटें उठने लगीं। आग लगने की जानकारी होते ही चालक ने बस को साइड से रोक लिया और यात्रियों को बस उतार दिया। इस दौरान कई यात्री बस की खिड़की से भी निकल कर बाहर आ गए और देखते ही देखते बस को पूरी तरह से आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग तेज होने पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर दमकल भी आ गई और आग पर काबू बताया गया कि बस में 50 यात्री सवार थे। पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहनों से भिजवाया। आग लगने के कारण बस पूरी तरह से जल कर राख हो गई।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
राया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार की सुबह आग लगने की घटना के बाद बस चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और बिना कोई खतरा मोल लिए यात्रियों को बस से उतार दिया। बताया गया कि जैसे ही चालक ने बस में आग लगने की जानकारी हुई तभी उसने बस को किनारे रोक यात्रियों को उतार दिया। अगर बस चालक कोई अनदेखी करता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहने जानकारी हो गई और यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें