फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसबीआई की तरौली शाखा में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव तरौली स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार तड़के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आग बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे बैंक के बिजली के पैनलों में लगी थी। इससे पैनल और आसपास का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ। शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार ने तुरंत पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी। आग में बैंक का फर्नीचर और कुछ अन्य सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जाता तो भारी नुकसान हो सकता था। आग से हुए कुल नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता तकनीकी टीम की विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा। घटना ने बैंक की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और वायरिंग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें