फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौमुहां के रेस्टोरेंट-गेस्ट हाउस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैत क्षेत्र में प्रियाकांत जू मंदिर के पीछे स्थित जय मां काली रेस्टोरेंट एवं गेस्ट हाउस में सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर जैत थाना पुलिस और दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे डायल 112 पर रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना देने वाले अजय चौधरी ने बताया कि रेस्टोरेंट में आग लगी थी। उन्होंने दमकल की सहायता की तुरंत जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की गई है। घटना के बाद स्थिति सामान्य है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


रेस्टोरेंट तीन-चार दिन से था बंद

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जय मां काली रेस्टोरेंट एवं गेस्ट हाउस हिमांशु के स्वामित्व में है। इसे छाता निवासी तोताराम किराये पर लेकर संचालित कर रहे थे। बताया गया कि यह रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस पिछले तीन-चार दिनों से बंद था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। बंद होने के कारण अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। यह एक महत्वपूर्ण पहलू है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें