टैंटीगांव। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव ओहावा में बुर्जी में लगी आग से हजारों रुपये का भूसा व ईंधन जल गया। गांव के निरंजन शर्मा के खेत पर भूसे की बुर्जी लगी थी। पास में ही सूखा ईंधन रखा हुआ था।
शनिवार शाम अचानक बुर्जी में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे आग पर काबू नहीं कर सके। इससे हजारों रुपये का भूसा व ईंधन जल गया। ग्रामीणों ने डीएम से मुआवजे की मांग की है। संवाद