फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जेई एवं लाइनमैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। जर्जर विद्युत तार की चपेट मे आने से चौकीदार की मौत के मामले में जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को दोषी ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आठ जून को कोटवन चौकी के समीप डागा प्लाईबोर्ड कंपनी मे चौकीदार पद पर तैनात गांव दहगांव निवासी थान सिंह की शौच जाते समय रास्ते मे पडे़ 11000 हजार केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मामले में पुत्र पवन ने जूनियर इंजीनियर राहुल साहू एवं लाइनमैन सुरजीत के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मे जर्जर विद्युत तार को बदलवाने के लिये कई बार शिकायती प्रार्थना पत्र विभागीय अधिकारियों को दिया गया था। लेकिन शिकायती पत्र का कोई संज्ञान न लेते हुए समस्या का समाधान नही किया गया। नतीजतन विद्युत तार अचानक टूट कर जमीन पर जा गिरा।
इसकी चपेट में आकर शौच जाते समय पिता की मृत्यु हो गई। आरोप है कि घटना के बाद जब जूनियर इंजीनियर एवं लाइनमैन से शिकायत की गई तो दोनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही एक्सईएन एसपी सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट ऊर्जा निगम के सुरक्षा विभाग को भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें