चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र में छरौरा हाईवे पर दुकानदार को गोली मारने के मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। उधर, पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बता दें कि थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छरौरा निवासी राजेश गौतम अपनी बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी। गोली राजेश गौतम के पेट में जाकर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजन ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। अब पीड़ित के बेटे नीरज गौतम ने गांव निवासी मदन मोहन, मुकुंद, मधुसूदन, भगवान स्वरूप, कृष्ण मुरारी और बिहारी शरण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है है। पीड़ित ने बताया कि रंजिश को लेकर नामजदों ने उनके पिता को गोली मारी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।