फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रंजिशन विवाद में एसएसपी के आदेश पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। पिछले माह रंजिश और पाइप के विवाद में हुई मारपीट के मामले में एसएसपी के आदेश के बाद थाना मगोर्रा पुलिस ने चार नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




थाना मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी बबलू ने अपनी शिकायत में कहा है कि गांव के चार नामजद युवक उनसे रंजिश मानते हैं। पीड़ित के घर के ऊपर होकर पानी का पाइप जा रहा है। विगत दिनों पीड़ित ने पाइप को उतरवा दिया था। इसके बाद बबलू कस्बे के पुन्ना थोक में किसी काम से गए थे। आरोप है कि तभी गांव के चार नामजदों ने पीड़ितो को घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट की। इसके बाद पीड़ित के अपहरण करने का भी प्रयास किया।
घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसी मामले में पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। अब एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने गांव के ही सुनील, अनिल, जीतू और विष्णु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस नामजदों की तलाश में दबिश दे रही है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें