मथुरा। 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की और 80 हजार से अधिक रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गंदगी करने पर चेतावनी नोटिस थमाया। फुटपाथों को भी अतिक्रमण मुक्त कराया है।
प्रवर्तन दल की टीम ने अतिक्रमणकारियों पर 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने 16.8 हजार रुपये और प्रतिबंधित पॉलीथीन उपयोग करने पर नौ हजार का जुर्माना लगाया है। औरंगाबाद क्षेत्र में 29 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसी तरह मथुरा-वृंदावन में सेक्टर प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई की। बीएसए कॉलेज से भूतेश्वर तक फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। खाली भूखंडों से कचरा हटाकर स्वच्छ बनाया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान 15 दिन तक जारी रहेगी।