सुरीर। कस्बे में किस्त के रुपये मांगने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ अभद्रता और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। खुशबू निवासी रोहणी एन्क्लेव महोली कृष्णा नगर ने कहा है कि वह सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड कंपनी में ब्रांच मेनेजर के पद पर शाखा मांट में कार्यरत हैं। कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत माइक्रो फाइनेंस कंपनी है। आरोप है कि 7 फरवरी को शाम करीब 4 के आसपास सुरीर में एक महिला पर कंपनी के लोन की रुकी हुई किस्त लेने के लिए वह और कंपनी कर्मचारी प्रमोद गए थे। यहां महिला ने दोनों से अभद्रता की। मारपीट की। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद