नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पीड़ित ने 5 लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
नंदकिशोर निवासी पारसौली ने बताया कि वे अपने 10 हजार रुपये लेने नामजदों के घर गए थे। पैसे मांगने पर नामजदों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। इसके बार सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक इस हमले में उनके सिर व उनके भाई के रोताश के हाथ व सीने में चोट आई है। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राजकुमार, शैलेश, लवकुश, हरिशंकर व लोकेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।