फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रोडवेज कर्मचारियों में मारपीट...15 सेकेंड में जड़े 14 थप्पड़, दो घंटे बंद रहा बसों का संचालन

Fri, 18 Apr 2025 02:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सवारियां बैठाने को लेकर रोडवेज के दो कर्मचारियों में विवाद हो गया। मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सामने आया, जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक कर्मचारी दूसरे पर एक के बाद एक थप्पड़ जड़ते जा रहा है।
 
विज्ञापन
कर्मचारियों के बीच होती मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में नए बस स्टैंड पर सवारियां बैठाने को लेकर दो कर्मचारियों में मारपीट हो गई। एक युवक ने बस के परिचालक को 15 सेकेंड में 14 थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट से गुस्साए रोडवेज के कर्मचारियों ने दो घंटे तक बसों के पहिए जाम रखे।
विज्ञापन


 

नए बस के स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह इटावा जाने के लिए 7:40 बजे निगम की बस खड़ी हुई थी। बस में सवारियां बैठ रहीं थीं। इसी दाैरान अनुबंधित बस के कर्मचारी आकाश ने इटावा जा रही बस के परिचालक अजीत के साथ मारपीट कर दी। 

 

परिचालक के साथ हुई मारपीट के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। दो घंटे तक चालक-परिचालक कार्यशाला में हड़ताल पर बैठ रहे। इसमें लगभग 20 बसें दो घंटे तक रवाना नहीं हो सकीं। इसके चलते यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन

उधर, परिचालक अजीत ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके साथ आकाश ने मारपीट कर दी। इसमें टिकट का लगभग 20 हजार नकदी और टिकट लेबिल के साथ टिकट मशीन तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि दो कर्मचारियों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें