फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणपुरी में फैला बुखार, 40 रोगियों का परीक्षण

Tue, 13 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
AS
विज्ञापन
नटवर नगर, चंद्रपुरी के बाद अब नारायणपुरी और हनुमान नगर में बुखार का प्रकोप है। सोमवार को सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूप पर आई सूचना पर चिकित्सकों की टीम भेजी गई।  यहां 40 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चंद्रपुरी और नटवर नगर में पहले ही बुखार से सैकड़ों लोग बीमार हैं। सोमवार को नारायण पुरी और हनुमान नगर में भी बुखार फैल गया। मुख्यालय से डा. मेघश्याम गौतम और डा. रमन वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने शिविर लगाकर कर रोगियों की जांच की।

चिकित्सकों ने बताया इस क्षेत्र में बुखार फैलने की बड़ी वजह यहां एक पोखर का होना है। जहां पानी जमा रहता है। इसके चलते मच्छर पनप रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा कि लोग अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन



अब तक शहर में नहीं हुई फॉगिंग
शहर में मच्छरों के कहर से लोग कराह रहे हैं, इधर नगर पालिका का फॉगिंग प्लान महज कागजों तक ही सीमित है। अभी तक शहर के किसी भी क्षेत्र में फॉगिंग नहीं कराई गई है, ऐसे में पालिका प्रशासन और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ लोगों में आक्रोश पनप रहा है। बुखार के चलते बच्चे भी काफी परेशान हैं। बदलते मौसम में जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित होने के कारण स्कूल में छात्र संख्या आधी रह गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें