फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अव्यवस्था पर फूटा महिला श्रद्धालुओं का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों भक्तों ने भीषण भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह अपने आराध्य के दर्शन किए। मंदिर के अंदर और बाहर व्याप्त अव्यवस्था को लेकर महिला श्रद्धालुओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। महिलाओं ने हंगामा करते हुए इस बदइंतजामी के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

महिला श्रद्धालुओं का आरोप है कि प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। अत्यधिक भीड़ और दबाव के कारण श्रद्धालुओं के कपड़े तक फट रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी या कतारों को सुचारू रूप से चलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
ग्वालियर से दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालु प्रियंका शर्मा ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा, भीड़ का फायदा उठाकर अराजक तत्व महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। धक्का-मुक्की के कारण दर्शन करना दूभर हो गया है। दिल्ली से आईं सुमन तिवारी ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। सुमन ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर श्रद्धालुओं को बेवजह धक्का देने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर और उसके बाहर अव्यवस्था को लेकर आक्रोश व्यक्त करती महिला श्रद्धालुओं का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं प्रशासन और पुलिस को कोस रही हैं। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी प्रवेश मार्गाें, गलियों और द्वारों पर पुलिस बल तैनात है। भीड़ होने पर होल्डिंग एरिया में रोक-रोककर श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें