फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुझे लिंग परिवर्तन कराना है...महिला सिपाही ने दिल्ली पुलिस से मांगी इजाजत; जांच में जुटे अधिकारी

Sun, 26 Jan 2025 04:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मामले में मथुरा पुलिस को पत्र भेजा गया है। इस पर पुलिस की ओर से महिला सिपाही के गांव में जांच की गई। जांच के बाद रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
लिंग परिवर्तन सर्जरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में तैनात मथुरा के नौहझील क्षेत्र की रहने वाली युवती ने लिंग परिवर्तन कराने को लेकर विभाग से अनुमति मांगी है। वह पुरुष बनना चाहती है। उन्होंने विभागीय जांच के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक लिंग परिवर्तन कराने का अनुरोध करने वाली नौहझील क्षेत्र की निवासी युवती फिलहाल दिल्ली पुलिस में तैनात है। वह 2010 बैच की आरक्षी है। उनका परिवार भी साथ ही रहता है। 

दिल्ली पुलिस ने मथुरा एसएसपी को जांच के लिए पत्राचार किया है। पुलिस जांच के लिए युवती के गांव पहुंची। जांच पूरी होने के बाद मथुरा पुलिस रिपोर्ट दिल्ली भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें