फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार नहीं वे था धोखा: पति को छोड़कर जिसकी मोहब्बत में हुई पागल, उसकी दगाबाजी न कर सकी बर्दाश्त...दे दी जान

Fri, 03 May 2024 03:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्यार में धोखा खाने वाली महिला ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस को परिवार के लोगों ने सच्चाई बताई तो फिर से इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा को हाईवे थाना क्षेत्र के मंजेश नगर में 23 अप्रैल को किराए के मकान में रहने वाली एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि वह पति से विवाद के बाद आगरा छोड़कर मथुरा में रहती थी।
विज्ञापन


यहां फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। उसके एक सहकर्मी से संबंध हो गए। उसने अश्लील वीडियो बना ली और धमकाने लगा था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की। आगरा के खड़वाई, सिकंदरा इलाके की महिला का मायका उस्फार नौगांव, मथुरा में है। मायके वालों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर तहरीर दी कि उनकी बेटी का उसके पति से विवाद हो गया था।

आठ माह से वह हाईवे थाना क्षेत्र के मंजेश विहार में किराए के मकान में रह रही थी। वह फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। उसके सहकर्मी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सीओ रिफाइनरी को मामले की जांच के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें