फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जवान बेटे की तलाश में 10 दिन से भटक रहा पिता, पुलिस से लगाई गुहार; अब सता रहा ये डर

Mon, 10 Nov 2025 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बुजुर्ग पिता पिछले 10 दिन से बेटे की तलाश में भटक रहा है। थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। इसके बाद भी बेटे का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। 
विज्ञापन
परिवार के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में एक पिता लापता बेटे की तलाश में जुटा हुआ है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। आरोप है कि थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने बेटे को खोजने का प्रयास नहीं किया है।  लापता बेटे के मिलने की आस टूटती जा रही है। बुर्जुग पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थाना जमुना पार के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ग्राम गांव शिव नगर कॉलोनी तैयापुर निवासी हेमराज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां एसएसपी को एक लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि 29 अक्तूबर की शाम लगभग 3 बजे बेटा घर से निकला। इसके बाद वो दुकान पर पहुंचा। दुकान से बाइक उठाई और फिर कहीं चला गया। उसके बाद से बेटा घर नहीं आया। 

पिता ने बताया कि सभी रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन 10 दिनों में उसका कहीं सुराग नहीं मिला। थाने में तहरीर देते हुए बेटे की तलाश की, लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पीड़ित लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित पिता अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। वहीं पीड़ित का आरोप है कि थाना जमुना पार पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। जमुना पार थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें