फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा पटाखा बाजार अग्निकांड पीड़ितों का दर्द: बेटी के हाथ पीले करने की थी तैयारी, अब मौत से जंग लड़ रहा पिता

Tue, 14 Nov 2023 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अग्निकांड पीड़ितों में मोहन सिंह का तो इस हादसे के बाद मानो परिवार पूरी तरह टूट ही गया है। दो बेटों के साथ मोहन सिंह अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है।
 
विज्ञापन
मथुरा के पटाखा बाजार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया में पटाखा बजार में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की दिवाली काली कर दी। बेटी की शादी करने के लिए चार पैसे कमाने की जुगत में यहां पटाखे की दुकान सजाने वाले पिता ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसके साथ ये हादसा होगा।
विज्ञापन


बेटी की धूमधाम से शादी करने के लिए पिता अपने तीनों बेटों के साथ आतिशबाजी बेचने राया गए थे पर उन्हें क्या पता था कि बाजार से सकुशल घर नहीं लौटेंगे। तीनों बेटों के साथ उन्हें अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझना पड़ेगा।

नौहझील के आजाद नगर निवासी मोहन सिंह ने आतिशबाजी बेचने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी। वह अपने तीनों बेटे रिंकू, जतिन और राजेश के साथ राया पहुंचे। आग लगने से दुकान भी जलकर राख हो गई और वह तीनों पुत्रों के साथ बुरी तरह से झुलस गए। इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को लगी तो वे पहले जिला अस्पताल पहुंचे और वहां से आगरा गए।
विज्ञापन


मोहन सिंह की बेटी रेखा की 26 नवंबर को सगाई है और 28 को शादी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अब रेखा की शादी कैसे होगी। इधर, रेखा के ससुरालियों को जानकारी हुई तो वे भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें