फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेटे के सामने पिता की पीट-पीटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह निकली कुछ और...

Fri, 10 Mar 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

इंस्पेक्टर (क्राइम) दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुकेश की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के विकास नगर स्थित एक घर में घुसकर पड़ोस के लोगों ने टेंपो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बृहस्पतिवार रात की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में एक दिन पहले झगड़ा हुआ था। उधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हार्ट अटैक से मौत होना बता रही है। शुक्रवार शाम तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


थाना हाईवे की विकास नगर कॉलोनी निवासी टेंपो चालक मुकेश कुमार (40) पुत्र ब्रजेंद्र सिंह के घर में इसी क्षेत्र के रहने वाले 4-5 लोग घुस गए। हाथों में सरिया, लाठी और डंडे लिए इन लोगों ने घर की दूसरी मंजिल पर सोए मुकेश को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे सीढ़ियों से उसे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान छोटा बेटा विवेक (१३) चीखता रहा, लेकिन किसी तक उसकी आवाज नहीं पहुंची।

घटना के बाद वक्त मुकेश की पत्नी सुनीता अपने बड़े बेटे ऋषभ के साथ अपने मायके गई हुई थी। सुबह मुकेश के बहनोई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर (क्राइम) दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुकेश की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें