फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फास्टफूड के सेवन से बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सर्दी के मौसम में बदलती जीवनशैली और फास्टफूड का अधिक सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बन रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना एक सैकड़ा के करीब मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों की जांच कर उनका उपचार कर रहे हैं। विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि दो माह में कोलेस्ट्रॉल जांच कराने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से 30 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोग पीड़ित हैं। युवाओं में भी यह समस्या चिंताजनक हैं। बताया कि सर्दी के मौसम में लोग तला-भुना, अधिक वसायुक्त और मीठा भोजन ज्यादा करते हैं। ठंड के कारण सुबह की सैर और व्यायाम भी कम हो जाता है। इसका सीधा असर शरीर के कोलेस्ट्रॉल स्तर पर पड़ता है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि हाई कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। यह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। मरीजों की पहले ब्लड जांच कराई जाती है। रिपोर्ट के आधार पर दवा दी जा रही है। उन्हें लोगों को हरी सब्जियां, फल, सलाद, दलिया और फाइबर युक्त भोजन को दैनिक आहार में शामिल करने और फास्ट फूड, अधिक तेल-घी और मीठे पदार्थों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। बताया कि सीने में दर्द, सांस फूलना, थकान या चक्कर आने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें