फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: किसानों को मिलेगा साथी एप से बीज की सत्यता का पता

विज्ञापन
मथुरा। राया में साथी एप के प्र​शिक्षण की जानकारी देते अ​धिकारी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। राया के राजकीय कृषि बीज भंडार के सभागार में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शनिवार दोपहर को अपर जिला कृषि अधिकारी स्मृति सिंह के निर्देशन में साथी बीज विक्रय एप का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

राया में आयोजित इस प्रशिक्षण में बलदेव, मांट, नौहझील और राया क्षेत्र के लगभग 50 से अधिक बीज विक्रेताओं को मान सिंह ने एप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान बीज पैकेट पर अंकित क्यूआर कोड से बीज की सत्यता जांच सकेंगे। विक्रेताओं को एप पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही इन्वेंट्री प्रबंधन और बिक्री प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की विधि बताई गई।
उन्होंने प्रशिक्षण में आए बीज विक्रेताओं को विस्तार से इस एप के बारे में बताया। अपर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विक्रेताओं को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। खाद और बीज का विक्रय नियमों के अनुरूप होना चाहिए। किसानों को बीज और खाद की आपूर्ति उनकी खतौनी के आधार पर की जाएगी। यह आपूर्ति केवल पॉश मशीन के माध्यम से ही की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें