फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मांगेंगे आत्मदाह की अनुमति

Sun, 09 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
17 साल से मुआवजे का इंतजार कर रहे गोकुल बैराज प्रभावित किसान अब राष्ट्रपति से आत्मदाह की अनुमति मांगेंगे। मुआवजे को लेकर धरना दे रहे आंदोलनकारियों ने बताया कि 15 अगस्त तक मुआवजे का इंतजार करने के बाद इस आशय का पत्र राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इससे पहले भी इस समस्या को लेकर किसानों ने राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया था।
विज्ञापन


गोकुल बैराज डूब क्षेत्र प्रभावित किसानों का धरना गांव दामोदरपुरा में रविवार को भी जारी रहा। प्रभावित परिवारों ने एकजुटता के साथ रैली निकाली। इसके पश्चात तय किया गया कि अब मुआवजे की गुहार एक बार फिर राष्ट्रपति से लगाई जाए। इसके लिए 15 अगस्त तक इंतजार करने का फैसला किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति को पत्र भेजकर आत्मदाह की अनुमति मांगी जाएगी।

इस दौरान नरेगा बाबा, सोहन लाल,पूरन भगत, रामसिंह, घनश्याम, मानसिंह, होतीलाल, रामचंद्र बघेल, दीपू, लक्ष्मण, हेमंत निषाद, रामजीलाल, बनवारी, मानसिंह यादव, सुंदर छौंकर, यादराम, रोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें