फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जाम किया हाइवे

Mon, 19 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति में खरीददार और विक्रेताओं के बीच कमीशन के विवाद ने धान बेचने आए किसानों को परेशान कर दिया। किसानों ने मंडी चौराहे पर हाइवे जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने किसानों को समझाया और मंडी में बिक्री शुरू करवाई।
विज्ञापन


धान की फसल में भुगतान संकट को लेकर धान के विक्रेता और खरीददारों के कमीशन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को ये विवाद सतह पर आ गया। जब तनाव बढ़ा तो कृषि उपज की नीलामी नहीं हुई। दोपहर बार फसल बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया।

एकत्रित किसानों ने मंडी चौराहे पर हाइवे जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। जाम लगभग आधे घंटा रहा इस बीच हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। हाइवे जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला जाना और पुरानी कमीशन व्यवस्था पर ही नीलामी के लिए कारोबारियों को समझाया। तब कहीं जाकर नीलामी शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें