मथुरा में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नेताओं ने पशु चिकित्सा विभाग पर वैक्सीनेशन के नाम पर घोटाले का आरोप लगाते हुए सीडीओ की गाड़ी के आगे बैठकर प्रदर्शन किया। सीडीओ ने गुरुवार सुबह बैठक बुलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने रास्ता खोल दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नेताओं ने बुधवार को मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की गाड़ी के आगे बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने पशु चिकित्सा विभाग पर वैक्सीनेशन के नाम पर बड़ा घोटाला करने का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने सीडीओ पर उनकी शिकायत की सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
किसानों के विरोध को देखते हुए, सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता ने उन्हें गुरुवार सुबह मीटिंग बुलाने का आश्वासन दिया। सीडीओ के आश्वासन के बाद किसान नेताओं ने उनकी गाड़ी का रास्ता छोड़ दिया।