फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राजीव भवन में तालाबंदी न कर किसान नेता पहुंचे कलेक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी से नाराज चल रहे किसान संगठनों ने बुधवार को राजीव भवन की तालाबंदी और अधिकारियों के घेराव का एलान किया था, लेकिन किसान नेता इसमें सफल नहीं हुए। वह राजीव भवन की जगह कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर लौट गए।
विज्ञापन

किसान नेताओं का आरोप है कि पिछले दिनों सीडीओ मनीष मीना ने किसान दिवस में अभद्र टिप्पणी की थी। इससे आक्रोशित किसानों ने बुधवार को राजीव भवन में तालाबंदी और अधिकारियों के घेराव का एलान किया था, लेकिन वह राजीव भवन के स्थान पर कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम (प्रशासन) विजय शंकर दुबे के कार्यालय पहुंच गए। यहां किसान नेताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। एडीएम प्रशासन ने उन्हें भविष्य में कोई अभद्रता न होने का आश्वासन दिया।

भाकियू (अराजनैतिक) आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तौमर, जिलाध्यक्ष सोनवीर चौधरी, भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह, उदयवीर सरपंच, छात्र रालोद ब्रज प्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी, भगवानदास निषाद, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें