फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने पटक-पटककर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 31 Jan 2026 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में खेत की रखवाली करने गए किसान को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला। परिजनों अनुसार फसल चर रहे सांड को भगाने के चक्कर में सांड आग-बबूला हो गया।
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजागढ़ी में खेत में खड़ी गेहूं की फसल उजाड़ रहे सांड को भगाते समय किसान पर हमला कर दिया। जिसके चलते हमले में घायल किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


गांव राजागढ़ी निवासी किसान लोकेन्द्र उम्र करीब 35 वर्ष शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे के लगभग खेत की रखवाली के लिए गया था। खेत पर पहुंचा तो आवारा सांड गेहूं की फसल में नुकसान कर रहा था। तो किसान लोकेन्द्र ने फसल उजाड़ रहे सांड को भगाया तो सांड ने पलटकर किसान पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी किसान वहां पहुंचा तो लोकेन्द्र घायल अवस्था में पड़ा देख उसके परिजनों को सूचना दी। 

सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घायल अवस्था में वृन्दावन स्थित रामकिशन मिशन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सांड के हमले से किसान की मौत की सूचना सुरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें