फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रों काे दी विदाई

विज्ञापन
बीएसए कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थी।
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. ललित मोहन शर्मा, भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. खुशवंत सिंह और डॉ. रवीश शर्मा ने किया।
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं ने समारोह को अविस्मरणीय बनाने के लिए संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा गायन और वादन की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान एक विशेष क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए।

वॉलपेपर प्रदर्शनी के अंतर्गत भौतिकी के नवीनतम शोध एवं विज्ञान के रोचक तथ्यों को प्रदर्शित किया गया, जिसे सभी ने सराहा। प्रो. ललित मोहन शर्मा ने कहा कि विदाई सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। डॉ. रवीश शर्मा ने भी विचार रखे। डॉ. खुशवंत सिंह, डॉ. शिवराज भारद्वाज, डॉ. केवाई सिंह, हिम्मत सिंह, पंकज कुशवाहा, डॉ. रुद्राक्ष तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें