फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: इलेक्ट्रिक बसों का बढ़ सकता है किराया

Sat, 05 Aug 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा को आसपास के धर्म स्थलों से जोड़ने वाली इलेक्ट्रिक बसों का किराया बढ़ सकता है। किराये मेंबदलाव होने पर कम दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। जबकि अधिक दूरी की यात्रा करने वालों के लिए किराया कम हो सकता है। नगर विकास आगरा द्वारा नगरीय निदेशालय को इलेक्ट्रिक बसों के किराये में बदलाव का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें कम दूरी के यात्रियों के लिए 10 रुपये के स्थान पर 12 रुपये और 40 किलोमीटर और उससे अधिक दूरी के यात्रियों का किराया पांच रुपये कम किए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


यहां चल रहीं हैं इलेक्ट्रिक बसें
मथुरा में 50 बसें संचालित हो रही हैं,जो कि वृंदावन से श्रीजी बाबा आश्रम, वृंदावन से गोवर्धन वाया मथुरा, वृंदावन से बरसाना, वृंदावन से राया वाया मथुरा, वृंदावन से टाउनशिप वाया मथुरा, प्रेम मंदिर से छटीकरा होते हुए नए बस अड्डे तक संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन




बसों का किमी के मुताबिक किराया

किमी
किराया (रुपये में)
0-03
5
03-06
10
06-10
15
10-14
22
19-24
35
24-30 40
30-36 45
36-42 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें