फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में प्रभावित परिवार कल्याण योजनाओं पर फिर शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोविड-19 के कारण प्रभावित राष्ट्रीय कार्यक्रम परिवार कल्याण की सेवाएं फिर शुरू होने जा रही हैं। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने जनपद में नगरीय एवं ग्रामीण चिकित्सा इकाईयों पर प्रशिक्षित सेवा प्रदाताओं के माध्यम से विभिन्न अस्थाई सेवाएं पुन: प्रारंभ कर दी गई हैं।
विज्ञापन

इन स्वास्थ्य इकाईयों पर प्रदान की जाने वाली परिवार कल्याण सेवायें में शामिल परिवार नियोजन एकल परामर्श, तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन, सप्ताहिक एवं दैनिक खाने वाली गर्भनिरोधक गोली छाया एवं माला एन आदि सामग्रियों का वितरण भी कराया जा रहा है। नोडल अधिकारी परिवार कल्याण डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि इन सेवाओं के संचालन में निम्न सावधानी रखने की आवश्यकता है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिरोहिया ने बताया कि शासन द्वारा यह सेवा नि:शुल्क कर दी गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापरक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सुविधाएं सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराये जाने हेतु नियमित दिवसों के अतिरिक्त प्रत्येक शुक्रवार को सभी सेवा केंद्रों पर नियत सेवा दिवस का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें