फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली

Mon, 07 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आम बजट में सोने और चांदी के आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के निर्णय के बाद लामबंद हुए सराफा कारोबारी हड़ताल पर अडिग हैं। सोमवार को कारोबारियों ने केंद्रीय वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली।
विज्ञापन


आल इंडिया सराफा एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश सराफा कमेटी के संयुक्त आह्वान पर मथुरा का सराफा बाजार लगातार छठवें दिन भी बंद रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कारोबारियों ने सुबह सराफा भवन से वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली।

इस अवसर पर कारोबारी एक्साइज ड्यूटी वापस लो, काला कानून वापस लो, जीएसटी लागू करो के नारे लगा रहे थे। होली गेट पर अर्थी का दाहसंस्कार किया गया।

यहां तय किया कि कारोबारी 17 मार्च तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदर्शन में सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष बालकिशन, मंत्री योगेश जौली, गोविंद चौधरी, शैलेष अग्रवाल, सर्वेश, गोविंदा, विवेक मित्तल, प्रदीप चौधरी, सुनील मित्तल, दिलीप गर्ग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें