फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयगुरुदेव आश्रम में मेला कल से

Thu, 17 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा जयगुरु देव आश्रम में 18 से 22 दिसंबर तक पांच दिवसीय विशाल मेला लगाया जाएगा। स्वामी घूरेलाल महाराज की स्मृति में लगाए जाने वाले 67वें मेले में भंडारा, सत्संग प्रवचन और दहेज रहित विवाह होंगे।
विज्ञापन

 
जयगुरुदेव आश्रम धर्म प्रचारक संस्था के पंकज बाबा और मेला प्रभारी चरन सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 67वां वार्षिक भंडारा और सत्संग मेला 18 से 22 दिसंबर तक चलेगा। पूजन 19-20 दिसंबर की मध्य रात्रि से शुरू होगा।

पांच दिवसीय वार्षिक भंडारा और सत्संग मेले में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु भाग लेेंगे। जयगुरुदेव नाम योग साधना मंदिर में सभी प्रांतों की वेशभूषा, भाषा, संस्कृति का समावेश वाले लोग इकट्ठा होंगे।
विज्ञापन


कुछ दिनों के लिए यहां लघु भारत बस जाता है। आध्यात्मिक रहस्यों से भरे मेले में आस्था का अद्भुत संगम होता है। इसमें प्रभु का आंतरिक स्मरण, प्रणाम, वंदन के द्वारा पूजन किया जाता है। मेले में उपदेशकों और संस्था प्रमुख के सत्संग, गोष्ठियां और दहेज रहित विवाह संपन्न होंगे।

मेला प्रबंधक संतराम चौधरी ने बताया मेले की आवासीय व्यवस्था को 38 सेक्टर में बांटा है। 35 विभाग बनाए हैं। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी मनुभाई डी पटेल उपाध्यक्ष, विनय कुमार सिंह मन्त्री, डा. केके मिश्र कोषाध्यक्ष,

राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र और बाबू राम यादव, प्रबंध समिति सदस्य पीसी काले, आनंद बहादुर सक्सेना, बीबी दोहरे, जीतू भाई आर पटेल, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल ठाकुर, पीसी यादव, डीडी शुक्ला, डा. राजबहादुर चौधरी, साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें