फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परीक्षा के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, ताकि छात्रों को मिल सके छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। कंपोजिट स्कूल मोरना के शिक्षक विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति की तैयारी के लिए अलग से कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। इसी के चलते यहां के एक छात्र ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में जिला स्तर पर टॉप किया है। वहीं, 10 छात्रों का चयन भी हुआ है। परीक्षा के लिए विशेष तैयारियां कराईंं जा रहीं हैं। विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देकर प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप मार्गदर्शन दिया जा रहा है। त्योहारों के दौरान भी ये कक्षाएं लगती हैं। बता दें कि इस छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। स्कूल प्रिंसिपल शांति पांडेय ने बताया कि अध्यापिका मधु रावत छात्रों को विशेष रूप से इस परीक्षा की तैयारी करा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें