फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam 2025: स्टूडेंट्स न लें बोर्ड परीक्षा का तनाव... CBSE ने शुरू की हेल्पलाइन, मिलेगा मुफ्त परामर्श

Mon, 30 Dec 2024 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई की ओर से छात्र-छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श की सुविधा दी जा रही है।  इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जहां से उन्हें मुफ्त परामर्श मिलेगा।
 
विज्ञापन
सीबीएसई विद्यार्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याएं और जिज्ञासाओं को शांत कर सकेंगे। इसके साथ ही और बेहतर ढंग से तैयारी भी कर सकेंगे। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर अनिल यदुवंशी के अनुसार इस संबंध में एक जनवरी से स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इससे पूर्व टेलीकाउंसिलिंग में सीबीएसई के विशेषज्ञ शिक्षक और काउंसलर विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रश्नों और मन में चल रही उलझनों को दूर करेंगे। बोर्ड की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार जल्द ही सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट में काउंसलर और शिक्षकों की सूची जारी होगी। साथ ही टोल-फ्री नंबर दिए जाएंगे।

 इसमें सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक विद्यार्थी और अभिभावक संपर्क कर प्रश्न पूछ सकेंगे। सिटी कोआर्डिनेटर ने ने बताया कि बोर्ड के इस प्रयास से छात्रों को काफी लाभ होगा। उनकी तैयारी बेहतर हो पाएगी। 20 प्रतिशत तक उनके परफॉर्मेंस के बेहतर होने की संभावना होगी। उनके मन में उठने वाले हर तरह के प्रश्नों का जवाब उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पूर्व छात्रों के मन में परीक्षा का भय रहता है। किस तरह तैयारी करें, टाइम टेबल कैसे बनाएं, अधिक अंक पाने के लिए क्या करना होगा, जैसे प्रश्न बच्चों के मन में होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें