फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड : भाषा, गणित और शैक्षिक प्रबंधन की हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डीएलएड परीक्षा 2026 के द्वितीय चरण में चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन परीक्षार्थियों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही जबकि कुछ ने परीक्षा से दूरी बना ली।
विज्ञापन

18 मई को दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से जहां प्रथम पाली में 72 छात्र गैरहाजिर रहे, वहीं दूसरी पाली में 69 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक आयोजित पहली पाली (आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन-लेखन क्षमता का विकास) में विभिन्न बैचों में कुल 3174 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3102 उपस्थित रहे और 72 ने परीक्षा छोड़ दी।
वहीं दोपहर 01:30 से 03:30 बजे तक चली दूसरी पाली (शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन) की परीक्षा में कुल 3099 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3168 छात्र शामिल हुए, जबकि 69 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों ही पालियों में साल 2023 बैच के परीक्षार्थियों की संख्या सबसे अधिक रही। पहली पाली में 3029 में से 2972 और दूसरी पाली में 3029 में से 2974 छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें