फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चेकिंग अभियान के दौरान स्मार्ट मीटर में पकड़ी गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत चोरों के खिलाफ विद्युत निगम का अभियान लगातार जारी है। रविवार को शहर के सौंख अड्डा क्षेत्र में एक दुकान में लगे स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी (शंट) करके चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन



एसडीओ गौरव गुप्ता ने बताया कि सौंख रोड पर चेकिंग के दौरान टीम को एक स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी मिली। मौके पर एई मीटर मानवेंद्र गौतम, जेई लता कुमारी, जेई सतेंद्र यादव को बुलाया गया। उन्होंने सौंख अड्डा स्थित बैटरी की दुकान पर लगे स्मार्ट मीटर को चेक किया। जांच के दौरान इसमें एक तार अलग से लगा मिला।

अधिकारियों ने बताया कि मीटर को इस तार को मीटर में लगाने को शंट कहा जाता है। विजिलेंस प्रभारी मदन मोहन के साथ जेई सत्येंद्र कुमार ने चौबिया पाड़ा में चेकिंग की। यहां छह स्थानों पर बिजली चोरी मिली। चेकिंग के दौरान एक दुकान से दो दुकानों में कनेक्शन भी मिला। निगम के अधिकारियों ने सभी पर जुर्माना लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें