फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौ हजार से अधिक भवनों की गिनती पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनगणना-2027 का कार्य तेजी से बढ़ रहा है। प्रगणकों ने अब तक शहर में नौ हजार भवनों की गणना पूरी कर ली है। वहीं स्वयं सहायता समूहों व राशन डीलरों को 10-10 व्यक्तियों की स्व-गणना करने का जिम्मा दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने जनगणना के लिए नगर निगम सहित जिले को 25 जोन में बांटा है। अधिकारियों ने 25 मई तक स्व-गणना पूरी कराने का लक्ष्य रखा है। सात मई से शुरू हुई प्रक्रिया में स्वयं सहायता समूहों और राशन डीलरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक को कम से कम 10-10 लोगों से स्व-गणना कराने का लक्ष्य दिया गया है। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रगणक बिना किसी उचित कारण के अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

छह हजार कर्मचारियों को मिला स्व-गणना का जिम्मा
एडीएम ने बताया कि नगर निकाय, तहसील व ब्लॉक को 21 जोनों में बांटा गया है, जबकि नगर निगम क्षेत्र को चार जोन में बांटा है। छह हजार कर्मचारियों को 200-200 मकानों की स्व-गणना कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें