फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालु ध्यान दें: वृंदावन में बाहरी वाहनों पर रोक, होली पर ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे; देख लें ट्रैफिक प्लान

Mon, 23 Feb 2026 07:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

होली पर वृंदावन आने की योजना बना रहे हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। होली पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से यातायात प्लान बनाया गया है। ऐसे में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
ब्रज की होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी सहित नगर के अन्य मंदिर में रंगभरनी एकादशी से पांच दिवसीय होली महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। मंदिरों में फूलों, टेसू के रंग एवं गुलाल की होली खेली जाएगी। इसमें देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आएंगे। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात का प्लान बनाया है। 25 फरवरी की सुबह से सात दिन तक नगर में बाहरी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। प्रवेश मार्ग सहित नगर के तिराहे-चौराहों पर 47 बैरियर लगाए जा रहे हैं। नगर में ई रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


वृंदावन में 25 फरवरी बुधवार की सुबह से बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा जो 3 मार्च तक लागू रहेगा। तिराहे-चौराहों पर बनने वाले 47 बैरियर पर पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रवेश मार्गों से पहले 20 अस्थाई पार्किंग बनाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों को छटीकरा, मथुरा, पानीगांव, सुनरख और रामताल मार्ग पर बनीं 18 स्थाई और 20 अस्थाई पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु पैदल मंदिरों तक जा सकेंगे। बड़े वाहनों को नगर के प्रवेश मार्ग में भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रमुख तिराहे-चौराहों पर 12 पॉइंट ऐसे होंगे जहां पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
 

भीड़ का नियंत्रण करने के लिए पुलिस द्वारा प्रमुख तिराहे-चौराहों पर 14 वाच टावर बनाए जा रहे हैं। यहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं वाच टावर एवं पुलिस टावरों पर सीसीटीवी कैमरे संचालित रहेंगे। वाच टावर पर तैनात पुलिसकर्मी विशेष परिस्थिति में परशुराम पार्क एवं कोतवाली में बने कंट्रोल रूप को सूचित करेंगे। कंट्रोल रूप से पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

 
विज्ञापन

नगर को चार जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन पर एएसपी एवं 8 सेक्टरों पर सीओ रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि 25 फरवरी की सुबह से ही नगर में बाहरी वाहनों के प्रवेश रोक रहेगी। अधिकारी सहित 2200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। तीन कंपनी पीएसी लगाई जाएगी। ई-रिक्शा के संचालन पर 25 से 3 मार्च तक रोक रहेगी।

ये भी पढ़ें-Lathmar Holi 2026: बरसाना से नंदगांव जाएगा होली का न्योता, गुलाल संग पहुंचेगी सखियां; 25 को बरसेंगी लाठियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें