फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफलाइन अस्पताल की जांच शुरू

Wed, 27 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लाइफलाइन अस्पताल की जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक की शिकायत पर शासन से मिले निर्देश के बाद सीएमओ डा. विवेक मिश्रा अपनी टीम के साथ औरंगाबाद स्थित अग्रवाल लाइफ लाइन हास्पिटल की जांच के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों की दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, कीमत सहित कई पहलुओं पर बारीकी से छानबीन की। जांच टीम ने कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जल्द रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि रालोद नेता और बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के सचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि अग्रवाल लाइफलाइन हास्पिटल में मरीजों, तीमारदारों से दुर्व्यव्यहार किया जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रुपये भी अधिक वसूले जाते हैं। इस शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन के उपसचिव सूर्य प्रकाश सेंगर ने पत्र लिखकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए और 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। 

मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अग्रवाल लाइफ लाइन हास्पिटल पहुंचे। यहां सभी सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की। इनके लिए वसूली जा रही कीमतों की लिस्ट मांगी और मरीजों से भी सीधे जानकारी ली। सीएमओ ने ब्लड बैंक में काटी जा रही रसीद को भी देखा। डा. मिश्रा ने बताया कुछ दस्तावेज भी लिए गए हैं, दो दिन में रिपोर्ट तैयार कर प्रमुख सचिव को भेज दी जाएगी। जांच टी में एसीएमओ डा. पीके गुप्ता, डा. सज्जन कुमार, डा. ब्रजेश खन्ना भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुआें पर जांच...
- ब्लड बैंक की गुणवत्ता और वसूली जा रही कीमत
- डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का सत्यापन
- नर्सिंग स्कूल में स्टाफ और मानकों का सत्यापन
- चिकित्सा सेवाओं की रेट लिस्ट और वसूली जा रही कीमत


यहां सभी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से मरीजों को प्रदान की जा रही हैं। सभी मशीनें और स्टाफ बेहतर है। हम किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं। 
- डा. पवन अग्रवाल 
संचालक, अग्रवाल लाइफलाइन हास्पिटल 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें