मथुरा। जिले में रविवार को सीटेट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षार्थियों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। प्रथम पाली में अंग्रेजी-संस्कृत और दूसरी पाली में विज्ञान-संस्कृत ने अभ्यर्थियों को उलझाया। गणित के प्रश्न इस बार अपेक्षाकृत आसान रहे।
सीटेट के लिए जिले में मथुरा, वृंदावन और कोसीकलां में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें प्रथम पाली की परीक्षा 11 केंद्र और द्वितीय पाली की परीक्षा 15 केंद्रों पर संपन्न हुई। प्रथम पाली में 5281 अभ्यर्थियों में से 4539 उपस्थित और 742 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में 7616 परीक्षार्थियों में से 6358 उपस्थित और 1258 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पेपर देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर अधिक कठिन नहीं था प्रथम पाली में अंग्रेजी व संस्कृत और दूसरी पाली में विज्ञान व संस्कृत ने अभ्यर्थियों को उलझाया। गणित के प्रश्न इस बार अपेक्षाकृत आसान रहे।
पेपर अधिक कठिन नहीं था, लेकिन अंग्रेजी के प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया। उन्हें हल करने में थोड़ा अधिक समय लगा। इससे अन्य विषयों के सवालों को हल करने के लिए समय थोड़ा कम मिला।
- हरिओम
जितना सोचा था उतना कठिन पेपर नहीं था, लेकिन संस्कृत व विज्ञान के सवालों ने थोड़ा उलझाया। सवाल अधिक कठिन नहीं थे लेकिन थोड़े घुमावदार थे। जिसके कारण हल करने में थोड़ा समय लगा।
-सिमरन गौतम
इन परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
आर्मी पब्लिक स्कूल, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, माउंट हिल एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एमडी जैन इंटर कॉलेज, श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, ज्ञानदीप शिक्षा भारती, वृंदावन पब्लिक स्कूल, संविद गुरुकुलम, राजीव इंटरनेशनल स्कूल, रामकली देवी सरस्वती विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय नंबर दो, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल मसानी सरस्वती कुंड।