फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रतिदिन नहा रहे फिर भी हो रही त्वचा में खुजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सर्दियां बढ़ते ही जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां 70 से 80 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में आते थे। वहीं अब 120 से 140 रोगी तक ओपीडी में उपचार के लिए आ रहे हैं। इसमें रोगियों को सफाई न रखने, समय पर कपड़े न बदलने के साथ रोज नहाने के बाद भी त्वचा रोग की समस्या अधिक हो रही है।
विज्ञापन



महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में इन दिनों त्वचा रोग की ओपीडी में सर्द हवाओं और ठंड के कारण एलर्जी, दाद-खाज व खुजली की समस्या से परेशान मरीज आ रहे हैं। ओपीडी में इस समय 120 से 140 बच्चे, युवा, महिला व पुरुष रोगी परामर्श व दवा लेने के लिए आ रहे हैं। इनमें रोजाना न नहाने और कपड़े न बदलने के साथ प्रतिदिन नहाने के बाद भी खुजली से परेशान रोगी शामिल हैं।


डॉ. सतेंद्र सारस्वत ने बताया कि सर्दी में बच्चे और बुजुर्ग नहाने से बचते हैं। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान नहीं देते हैं। एक ही कपड़े को कई दिन तक पहनते हैं। इस कारण से खुजली की समस्या अधिक होती है। न नहाने के चलते लोग बालों में रूसी, फंगल इंफेक्शन, दाद, खुजली और सोरायसिस परेशानी हो रही है। वहीं कई मरीज ऐसे भी हैं जो कि प्रतिदिन नहाने के बाद भी खुजली की समस्या से परेशान हैं। उन्हें देखने के बाद ही उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें