फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिन में सगाई, रात में युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दिल्ली के युवक से शनिवार को होनी थी। शुक्रवार को सगाई की रस्में पूरी हुईं और रात में युवक ने जान दे दी। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। युवती की हल्दी व मेहंदी लगी रह गई। उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बेटी की शादी सचिन निवासी मीठापुर, दिल्ली के साथ तय कर दिया था। गोदभराई की रस्म पहले हो चुकी थी। शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग लग्न सगाई लेकर दिल्ली पहुंचे। हंसी-खुशी के बीच रस्म अदा की गईं। सगाई के बाद शुक्रवार देर रात ही दूल्हे ने सुसाइड कर लिया। शादी कस्बा बाजना स्थित एक मैरिज होम में शनिवार को होनी थी। जहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।
शनिवार दोपहर लड़की पक्ष के पास फोन आया कि दूल्हे ने सुसाइड कर लिया है, बरात नहीं आयेगी। दूल्हे ने सुसाइड क्यों किया यह जानकारी नहीं हो सकी। दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी की खुशियां में गम में तब्दील हो गईं। दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बनी युवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




दिन में भाई और रात में बहन की शादी होनी थी

दरअसल, शनिवार को युवती के भाई की शादी भी इसी मैरिज होम में होनी थी। पिता ने बेटी के साथ ही बेटे का भी संबंध तय कर लिया था।बेटे की शादी दिन में व बेटी की शादी रात में होनी थी। ऐसे में पिता ने सीमित लोगों की मौजूदगी में बेटे की शादी की रस्में अदा कराकर बहू को विदाकर अपने घर ले गया। बेटी की शादी न होने का मलाल पिता के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें