एसओजी प्रभारी राकेश यादव, फरह थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह, बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा अपनी-अपनी टीम के साथ बदमाशों के ट्रेस हुई लोकेशन गांव चुरमुरा पहुंच गए। पुलिस को देख टाटा मैजिक सवार तार चोरों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए चुरमुरा गांव से बहद जाने वाले मार्ग से गाड़ी को भगा दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गांव बहद जाने वाले कच्चे रास्ते पर तार चोरों को घेर लिया।
फायरिंग में पुलिस की गोली दो बदमाशों की टांग में लगी और वह घायल हो गए। घायल साथी को देख टाटा मैजिक में सवार उनके साथियों के हाथ-पैर फूल गए और उन्होंने फायरिंग बंद कर दी। फायरिंग बंद होने के बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आगरा के थाना हरीपर्वत स्थित घटिया आजम खां निवासी पिंटू उर्फ मनीष (घायल), हाथरस के थाना सहपऊ स्थित खेरिया निवासी भोला उर्फ शिव कुमार (घायल), थाना हरीपर्वत के वाटर वर्क्स स्थित मोतिया की बगीची निवासी हरीशंकर तथा थाना शाहगंज के शाहगंज प्रतापनगर निवासी नमन अग्रवाल बताया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया, यहां से सभी को जेल भेज दिया।
सीओ रिफाइनरी ने बताया कि पूछताछ में तार चोरों ने बताया कि 15 जुलाई को फरह से बलदेव जाने वाले विद्युत तार काटकर चुरमुरा के पास छुपा दिए थे। चोरी हुए माल को बुधवार की रात चोर लेने आए थे और पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
यह था पूरा मामला
15-16 जुलाई की रात को फरह से बलदेव के मढ़ौरा बिजली घर जाने वाली 120 केवी और 33 केवी लाइन को विद्युत तार को चोरों ने चोरी कर लिया। चोरों ने 18 विद्युत पोलों के डाग कंडेक्टर, तीन पीसीसी पोल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। बलदेव एसडीओ ने इसकी रिपोर्ट थाना फरह में दर्ज कराई थी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि एक गाड़ी रात को आती है और क्षेत्र में सुबह तक घूमती रहती है।
घायल दोनों विद्युत चोरों पर दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमे
सीओ रिफाइनरी श्वेत वर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल तार चोर मनीष उर्फ पिंटू के खिलाफ फरह, बलदेव, एटा के थाना जलेसर, रिजोर, बागवाला, सकरोटी, हाथरस जंक्शन, न्यू आगरा में 17 मुकदमे दर्ज हैं। थाना न्यू आगरा में गैंगस्टर में पाबंद हैं। शिवकुमार उर्फ भोला पर फरह और बलदेव के अलावा हाथरस के थाना चंपदा, सादाबाद, सहपऊ, हाथरस जंक्शन, आगरा के थाना बरहन, थाना हरीपर्वत के 24 मुकदमे दर्ज हैं। थाना हरीपर्वत में गैंगस्टर में पाबंद हैं। जबकि नमन अग्रवाल और हरीशंकर के खिलाफ फरह और बलदेव में 3-3 मुकदमे दर्ज हैं।
यह हुआ बरामद
मनीष, शिव कुमार और हरीशंकर के कब्जे से 70-70 हजार रुपये, 1-1 तमंचा कारतूस, नमन अग्रवाल से 90 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बैटरी कांटा, रस्सा, 12 लोहे की एंगल, 9 लाख रुपये कीमत के तीन कुंतल विद्युत तार बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ें-
UP: निकाह के बाद हिंदू लड़कियों के साथ क्या होता है...धर्मांतरण की घिनौनी हकीकत, सच्चाई खड़े कर देगी रौंगटे