फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गोतस्कर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------------
फोटो
मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गोतस्कर घायल
- एक माह पहले गोशाला से चुराए थे २४ गोवंश, चोरी की बाइक भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरसाना(मथुरा)। गांव डभाला में शनिवार दोपहर मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गोतस्कर जफरू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तस्कर के पास चोरी की बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश एक माह पूर्व मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर भाग खड़ा हुआ था।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि तस्कर ने बरसाना के श्रीजी मंदिर के पीछे स्थित वृषभान गोशाला से २९ दिसंबर २०२२ को दीवार तोड़कर २४ गोवंश चोरी कर लिए थे। तस्करों को पकड़ने के लिए बरसाना के एसएचओ प्रमोद पंवार और उनकी टीम को लगाया गया था। शनिवार दोपहर डभाला में हुई मुठभेड़ में गोतस्कर जफरू निवासी गांव नई, बिछौर, नूंह (हरियाणा) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस पर हरियाणा और मथुरा के थाना बरसाना में करीब १० मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे गोतस्करी, पशु क्रूरता, हत्या, डकैती, नकबजनी और अवैध शस्त्र रखने के हैं। यह अभ्यस्त अपराधी है। उसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। इससे पूर्व ३ जनवरी को बरसाना पुलिस से हुई मुठभेड़ में भोपा उर्फ रफीक निवासी ग्राम लेबड़ा, कामां भरतपुर(राजस्थान) गिरफ्तार किया गया था। तब जफरू पुलिस पर फायर करके भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें