छाता (मथुरा)। थाना छाता क्षेत्र में गो तस्करों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाश काला उर्फ फारुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
15 मार्च की रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान काला उर्फ फारुख पुत्र शेरू उर्फ शेर मोहम्मद निवासी खायका थाना वहीन जिला पलवल हरियाणा फरार हो गया था। वांछित चल रहे आरोपी को रविवार शाम सिहाना रेलवे फाटक अकबरपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। उससे एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम रवि त्यागी प्रभारी निरीक्षक, एसआई यशपाल सिंह, संदीप कुमार, प्रीत कुमार, राहुल बालियान आदि शामिल थे।