फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में एनकाउंटर: जांबाज पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दोनों को लगी गोली; 25-25 हजार के हैं इनामी

Fri, 04 Apr 2025 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के थाना हाईवे पुलिस ने मुठभेड़ में 25- 25 हज़ार के दो इनामी बदमाशों को दबोचा है। इन बदमाशों से पुलिस ने कार बरामद की है। एक साथी पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 
 
विज्ञापन
मुठभेड़ का स्थल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25-25 हज़ार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ये दोनों अपराधी सिवासा स्टेट और कृष्णा आर्किड कॉलोनी में कार से आकर दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। इनका एक साथी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है, जबकि वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन


घटना गुरुवार रात 11:05 बजे की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदातों में शामिल दो बदमाश एक मोटरसाइकिल से आगरा की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे इंडस्ट्रियल एरिया की ओर भागने लगे। पीछा करने पर वे बाइक से गिर पड़े और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों अपराधियों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इनके पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें