फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गर्मी में पानी में मस्ती कर रहे हाथी और भालू

विज्ञापन
तालाब में नहाते हाथी को आहार खिलाता कर्मचारी
विज्ञापन
फरह, मथुरा। गर्मी बढ़ने के साथ वाइल्डलाइफ एसओएस ने गर्मी के मौसम में हाथियों और भालुओं को राहत देने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। हाथियों को स्वस्थ रखने के लिए आहार में बदलाव और ठंडे वातावरण बनाए रखा जा रहा है। तालाबों में हाथी और भालू खूब मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन

फरह स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र और हाथी अस्पताल परिसर में हाथियों को गर्मी से राहत के लिए बाड़ों में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। हाथियों को नहाने और आराम करने के लिए तालाबों तक निर्बाध पहुंच प्रदान की गई है। हाथियों के लिए मिट्टी के स्नान की भी व्यवस्था की है जो उनको प्राकृतिक व्यवहार में मदद करता है। साथ ही उनकी त्वचा को धूप से भी बचाता है। हाथियों के आहार में खरबूज, आम तरबूज, कद्दू, लौकी और खीरे जैसे मौसमी फल और सब्जियां भी शामिल की जा रही हैं ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है टीमें यह सुनिश्चित करती हैं कि भालू और हाथी परेशान न रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें