फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक्सईएन, एसडीओ समेत विद्युत टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। विद्युत विभाग की टीम द्वारा भेवलाथोक ग्राम आन्यौर में लगाए गए विद्युत शिविर के निरीक्षण के दौरान एक्सईएन, एसडीओ समेत अन्य कर्मचारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) महावीर सिंह की तहरीर पर थाना गोवर्धन में छह नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी महावीर सिंह के अनुसार शुक्रवार शाम को भेवलाथोक ग्राम आन्यौर में आयोजित विद्युत शिविर का निरीक्षण करने के लिए उपखंड अधिकारी महावीर सिंह अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) आशुतोष कुमार तिवारी एवं विद्युत टीम के साथ पहुंचे थे। शाम करीब 3:47 बजे टीम आशा देवी के परिसर में निरीक्षण कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कंचन, बलवीर, अनारा देवी, ब्रजेश, राजेश, लालसिंह समेत 4-5 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए और टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों एवं उनके साथ मौजूद चार-पांच अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे और सरिया लेकर टीम पर हमला कर दिया। बीच-बचाव का प्रयास करने पर अधिशासी अभियंता के साथ भी मारपीट की गई। घटना की वीडियो बनाने का प्रयास करने पर शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पुलिस को सूचना देने के लिए फोन कर रहे चालक केतन शर्मा से भी मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया तथा उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें