फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो माह का बकाया बिल होते ही काट दी जाएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का दो माह का विद्युत बिल बकाया होने पर विद्युत निगम उनके कनेक्शन विच्छेदन करने की रणनीति बना रहा है।
विज्ञापन

विद्युत निगम बकाए की समस्या से निजात पाने के लिए उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा रहा है। जिले के 5.32 लाख में से 1.26 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जिले के 30 हजार स्मार्ट मीटर धारकों पर निगम का 10 करोड़ रुपये बकाया था।
जब निगम ने उनके कनेक्शन काटने शुरू कि तो करीब 25 हजार उपभोक्ताओं ने 8 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया जमा कराकर अपने कनेक्शन जुड़वा लिए। वहीं 5 हजार उपभोक्ता अभी भी ऐसे हैं जिन्होंने निगम का 2 करोड़ से अधिक की बकाया जमा नहीं कराया है। अब अधिकारियों ने दो माह का बकाया बिल होने पर कनेक्शन विच्छेदन की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि मोबाइल फोन की तरह स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज खत्म होने ही स्वत: ही बिजली कट जाएगी और रिचार्ज होने के बाद ही आएगी। दो माह तक का बिल जमा न करने पर स्मार्ट मीटर से बिजली गुल करने की रणनीति बनाई जा रही है। उच्चाधिकारियों से सहमति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें