फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएम की फटकार के बाद सड़क पर उतरे विद्युत अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े तेवरों के बाद सोमवार को विद्युत निगम के अधिकारी सड़कों पर नजर आए। चीफ इंजीनियर सहित अधीनस्थों ने द्वारिकाधीश मंदिर से लेकर चौक बाजार, मंडी रामदास होते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित अन्य मार्गों पर भी निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रविवार को मथुरा आए सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक ही ठा. द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां होलीगेट अंदर उन्होंने तारों को बेतरतीब झूलते हुए देखा तो उनका माथा ठनक गया था। उन्होंने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अमित किशोर को समीक्षा बैठक में बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसके बाद रविवार रात्रि से ही व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास शुरू कर दिया।
सोमवार को भी मुख्य अभियंता सहित अन्य स्थानीय अधिकारी सड़कों पर विद्युत व्यवस्था को सही कराते हुए दिखे। मुख्य अभियंता प्रद्युम्न त्रिपाठी ने बताया कि होलीगेट से लेकर द्वारिकाधीश तक विद्युत केबिल अंडरग्राउंड हो चुकी हैं। यहां अन्य तरह की केबलें लटकी थीं, इन्हें बंच बनाकर एक तरफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें